फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्रमिकों मजदूरी लेकर ठेकेदार फरार, थाने में शिकायत

Sat, 03 Feb 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अधकटा नजराना गांव में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय के मजदूरों को तीन माह से ठेकेदार ने मजदूरी ही नहीं दी है। जब मजदूरों ने ठेकेदार से अपनी मजदूरी मांगी तो वह काम से निकाल कर भाग गया। परेशान श्रमिक शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे और शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पीलीभीत के गांव खमरिया पुल निवासी मजदूर शशिकांत, रानी देवी, सोमवती, राहुल, चांद बावू के अलावा मिस्त्री हेतराम, विष्णु और रविदास ने बताया कि मिस्त्री के 750 रुपये, महिला श्रमिकों के 350 और पुरुष श्रमिकों के 400 रुपये प्रति दिन के हिसाब से तय हुए थे। बताया कि वह तीन माह से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ठेकेदार ने एक भी रुपया नहीं दिया है। शुक्रवार को सभी ने ठेकेदार से रपये मांगे तो उसने साफ इन्कार कर दिया और फरार हो गया। ठेकेदार ने उन्हें गबन के झूठे आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देते हुए काम से भी निकाल दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें