बरेली। विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देकर विद्युत निगम के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन मुख्य अभियंता को दिया।
आठ सूत्री ज्ञापन में कहा गया है कि संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं मिल रहे। इस कारण हर साल औसतन 1500 कर्मचारी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। मांग की गई है कि संविदा कर्मचारियों को तीन के स्थान पर 10 वर्ष बाद एक उपकेंद्र से दूसरे पर स्थानांतरण की व्यवस्था लागू की जाए। प्रदेश महामंत्री सुनील गोस्वामी के नेतृत्व में मुख्य अभियंता को ज्ञापन भी दिया गया।
धरना के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नकटिया उपकेंद्र के गौरव कुमार और किला के रेहान अहमद को प्रचार मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर नरेश पाल सिंह, रविंद्र, असलम, राशिद, बबलू, बिक्की, रामनिवास मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद