फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एजेंसी समय पर नहीं खुलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Apr 2026 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़ नगर पंचायत स्थित एक गैस एजेंसी की लापरवाही से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने शाही-शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग पर सिलिंडर रखकर जाम लगा दिया। इससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का गुस्सा गैस वितरण में अव्यवस्था और एजेंसी के समय पर न खुलने को लेकर था। होम डिलीवरी बंद होने से ग्रामीण और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधन लंबे समय से मनमानी कर रहा है। प्रशासन के निर्देशों के बावजूद घर-घर सिलिंडर पहुंचाने की व्यवस्था सुचारू नहीं की जा रही है। गैस सिलिंडर की किल्लत शुरू होने के बाद से एजेंसी लगातार विवादों में है। पहले बिना सूचना सिलिंडर डिलीवरी के मामले भी सामने आए थे। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
रविवार सुबह 10:00 बजे तक एजेंसी नहीं खुली, जिससे उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया। उन्होंने सड़क पर सिलिंडर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा इंचार्ज एसएसआई आदित्य गौरव ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही जाम खुल चुका था। उस समय कुछ उपभोक्ता ही वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें