फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराने पहुंच रहे उपभोक्ता, आदेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन स्तर से स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड करने के आदेश के बावजूद रोजाना विद्युत निगम के कार्यालय पहुंच रहे उपभोक्ताओं को मायूस होना पड़ रहा है। आदेश नहीं मिलने का हवाला देकर अधिकारी उनको लौटा रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों व उपभोक्ताओं में नोकझोंक की स्थिति भी पैदा हो रही है।
विज्ञापन


रामपुर बाग स्थित हेल्प डेस्क पर रोजाना आने वाली एक हजार से अधिक शिकायतों में से ज्यादातर स्मार्ट मीटर से जुड़ी होती हैं। हर दूसरा उपभोक्ता प्रीपेड मीटर से तंग आ चुका है। वह उसे पोस्टपेड कराने के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनको आस है कि मीटर पोस्टपेड होने से जहां मीटर जंप आदि की समस्याओं से राहत मिलेगी, वहीं निगेटिव बैलेंस से लाइट भी नहीं कटेगी।
निगेटिव बैलेंस के कारण आए दिन लाइट कट जाती है। तंग आकर मैने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराने के लिए आवेदन किया है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। - यासीन अली, जोगी नवादा
विज्ञापन

मीटर जंप होने की शिकायत के निस्तारण के बाद मैंने बकाये से अधिक राशि जमा कर दी। फिर भी लाइट कट गई। मीटर पोस्टपेड करने के लिए आवेदन किया है। - राज श्रीवास्तव, अशोक बिहार
बैलेंस निगेटिव होने पर लाइट कट जाती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए मैंने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराने के लिए आवेदन किया है। - राज नारायण शाही, दुर्गानगर
स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिल बढ़कर आ रहा है। निगेटिव बैलेंस होने पर लाइट कटने की झंझट से निजात के लिए मैंने मीटर पोस्टपेड कराने के लिए आवेदन किया है। - मो. गौस खान, बिहारमान नगला
अभी तक स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड करने का कोई आदेश नहीं मिला है। इसको लेकर उपभोक्ता जरूर पहुंच रहे हैं। आदेश मिलने के बाद ही उपभोक्ताओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें