फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान इंटर कॉलेज में कराया जा रहा निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे में स्टेशन रोड स्थित चौधरी राजेश्वर सिंह किसान इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को जिला पंचायत अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने रुकवा दिया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि रविवार को बरेली जिला पंचायत कार्यालय से आई कार्यकारी अधिकारी ने एक पत्र देकर बताया कि कस्बे में स्टेशन रोड पर जिला पंचायत की जमीन लीज पर लेकर कॉलेज चलाया जा रहा है। चौधरी राजेश्वर सिंह किसान इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति द्वारा कॉलेज परिसर में अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। इसे रुकवाने के लिए पत्र दिया गया। इसके बाद पुलिस ने अवैध निर्माण को रुकवा दिया। आरोप है कि जिला पंचायत की जमीन पर संचालित हो रहे इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति द्वारा दुकानें बनवाकर बेची जाएगी।
विज्ञापन

इधर, कॉलेज की प्रिंसिपल मृदुला चंद्रा ने इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कुछ कहने से इन्कार कर दिया। उन्होंने व्यस्तता जताते हुए बात करने की असमर्थता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें