फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन रखने के लिए स्टोर का निर्माण शुरू

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

दवाओं और अन्य इंजेक्शन से दूर रखने के लिए बन रहा अलग कमरा

बरेली। अगले साल तक कोरोना वैक्सीन के मिलने की उम्मीद में सरकार ने सभी अस्पतालों में वैक्सीन रखने की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत मंडलीय अस्पताल में वैक्सीन के लिए अलग से एक स्टोर रूम बनाया जाएगा। बीते दिनों बजट जारी होने के बाद अब इसका निर्माण भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव का एक ही तरीका है सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग। फिर भी अगर संक्रमण हो जाए तो समय से मिले बेहतर इलाज और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता से कोरोना को मात दी जा सकती है। कोरोना का कारगर इलाज ढूंढने के लिए सभी देशों में वैक्सीन बनाने के लिए व्यापक स्तर पर शोध जारी है। उम्मीद है कि अगले साल तक वैक्सीन मिल सकती है। वैक्सीन मिलने के बाद उसके स्टोरेज और वितरण में किसी तरह की देरी न हो.. इसलिए अभी से कवायद शुरू कर दी गई हैं। अमर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से बीते दिनों जारी आदेश के क्रम में जिला अस्पताल के प्रतिरक्षण विभाग के सामने रूम बनाया जा रहा है। निर्देश है कि वैक्सीन रूम अन्य स्टोर से अलग रखा जाए। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के मुताबिक बीते दिनों जारी निर्देश के तहत वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जाएगी, जिसकी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें