फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पवन विहार में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के पवन विहार इलाके में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। आने वाले कुछ महीनों में जब यह तैयार हो जाएगा तो इलाके के लोगों को कटौती, ट्रिपिंग, लो वोल्टेज आदि की परेशानियों से निजात मिल जाएगी। वहीं, सुभाषनगर में भी नए उपकेंद्र के निर्माण के लिए जमीन की तलाश तेज हो गई है। सुभाषनगर के साउथ सिटी में उपकेंद्र बनकर तैयार है। यहां से अक्तूबर से पहले आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में फिलहाल 26 उपकेंद्र हैं। इनमें हरुनगला उपकेंद्र का क्षेत्र काफी बढ़ा है। बीसलपुर रोड से लेकर पवन विहार और कृष्णा नगर फेस-2 हरुनगला उपकेंद्र से काफी दूरी पर पड़ते हैं। लाइनें लंबी होने के कारण यहां कई इलाकों में समस्या बनी रहती है। टीपी नगर की लाइन 18 किमी लंबी है। वहां भी समस्या रहती है। सुभाषनगर में भी इसी तरह की समस्या है। पवन विहार में कब्रिस्तान के पास उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। इसे इसी साल पूरा कर लिया जाएगा।
सुभाषनगर के करगैना में एक और उपकेंद्र के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। करगैना पुलिस चौकी के पास जमीन देखी गई थी। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी जमीन दिलाने के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन भूमि विवादित होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका। अब दो अन्य स्थानों पर जमीन देखी गई है। यहां भी एक और उपकेंद्र का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

साउथ सिटी उपकेंद्र तैयार है। यहां से जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी। पवन विहार में भी उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। सुभाषनगर में एक और उपकेंद्र के लिए जगह देखी जा रही है। - रणविजय सिंह, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें