फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सवा पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलेगी। सवा पांच करोड़ की लागत से बहुद्देशीय इंडोर स्टेडियम के निर्माण की शुरूआत हो गई है। यह स्टेडियम खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के लिए बनाया जा रहा है। इस स्टेडियम में कई खेलों को जगह मिलेगी।
विज्ञापन


इज्जतनगर के रोड नंबर पांच पर 1500 वर्ग मीटर पर रेलवे की ओर से इंडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस कार्य को पूर्ण होने में करीब एक वर्ष का समय लगेगा। स्टेडियम में कई इंडोर खेलों को जगह दी जाएगी। 250 दर्शकों के बैठने के लिए दर्शकदीर्घा भी शामिल है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इंडोर हॉल के ढांचे का बजट करीब 3.25 करोड़ और इंटीरियर दो करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसका निर्माण शाहजहांपुर की सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है।



- अस्तित्व खो रहे खेलों को करेंगे शामिल
इंडोर स्टेडियम में कई ऐसे खेलों को जगह मिलेगी जो लगातार अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं। इसमें वालीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी शामिल हैं। इसके अलावा इन खेलों के कोच की तैनाती भी की जाएगी। रेलवे के अलावा बाहरी खिलाड़ी भी इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन




- जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी होगी आसानी

इंडोर स्टेडियम बनने के बाद सेना, स्थानीय स्कूलों और रेलवे की प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी आसानी होगी। स्टेडियम में सुविधाएं नहीं होने के चलते अक्सर प्रतियोगिताएं कराने के लिए स्कूल, कॉलेज को बुक करना पड़ता है। ऐसे में रेलवे की ओर से तैयार हो रहे स्टेडियम में आसानी से प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। स्टेडियम काे राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसमें मार्किंग भी उसी के अनुरूप होगी। संवाद





बहुद्देशीय इंडोर स्टेडियम रेलवे की तरफ से शहर को खेल की एक और सौगात मिलेगी। कई बार मौसम खराब होने की वजह से यहां के खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित होता है। इंडोर स्टेडियम के तैयार होने के बाद परेशानियां खत्म हो जाएंगी। इंटर रेलवे जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी यहां कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


-डॉ. रत्नेश कुमार सिंह, सीनियर डीएफएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें