परियोजना पर एक नजर
- कुल लागत- 7700 करोड़
- लंबाई- 228 किमी
- फ्लाईओवर- 20
- अंडरपास- 26
- बड़े पुल- 05
- रेलवे ओवरब्रिज- 06
एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बरेली-मथुरा-आगरा एक्सप्रेस वे (आगरा-बरेली ग्रीन कॉरिडोर) का निर्माण तेजी से चल रहा है। बरेली-बदायूं के बीच काम शुरू हो चुका है। वर्ष 2027 तक गंगा एक्सप्रेस-वे के साथ ही बरेली-मथुरा-आगरा एक्सप्रेस वे का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। यह हाईवे गंगा एक्सप्रेस वे के अलावा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को भी कनेक्ट करेगा।