फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उप निदेशक कृषि के विरुद्ध शासन में शिकायत, घोटाले का आरोप, संयुक्त सचिव ने दिया जांच का आदेश

Thu, 18 Dec 2025 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में प्रभारी उप निदेशक कृषि अमर पाल पर प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के नाम पर लाखों रुपये के घपले का आरोप लगा है। इसे लेकर उनके विरुद्ध शासन में शिकायत की गई है। इस पर संयुक्त सचिव ने जांच का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के उप निदेशक कृषि कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खींचतान जारी है। निलंबित चल रहे उप निदेशक अभिनंदन सिंह का मामला अभी तक शांत नहीं हो पाया था कि प्रभारी उप निदेशक अमर पाल के विरुद्ध घपलों-घोटालों की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है। यह शिकायत प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के नाम पर लाखों रुपये के घपले और किसान मेलों के आयोजन के लिए हुए टेंडर में अनियमितताओं से जुड़ी है। संयुक्त सचिव ने निदेशक को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। फिलहाल, प्रभारी उप निदेशक अमर पाल 12-13 दिन से अवकाश पर हैं।

विज्ञापन


26 नवंबर को फतेहगंज पश्चिमी के गांव सतुईया के मनीष कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रभारी उप निदेशक के भ्रष्टाचार और घपलों से किसान और उनका स्टाफ परेशान है। उन्होंने आंवला और मीरगंज में 1650 एकड़ में फर्जी प्राकृतिक खेती दिखाकर 25 लाख से अधिक की सब्सिडी ऐसे किसानों के खाते में भेजी है, जिन्होंने इस दिशा में कोई काम नहीं किया है। 

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि विभागीय अधिकारी मुनेंद्र कुमार सैनी ने प्रभारी उप निदेशक पर प्राकृतिक खेती की प्रोत्साहन राशि में से 20 से 50 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने प्रभारी उप निदेशक पर किसान मेलों के लिए खास ठेकेदार की फर्म मां कल्याणी के नाम से नियम विरुद्ध टेंडर देने का भी आरोप लगाया है। दावा किया है कि प्रक्रिया में अनियमितता मिलने पर सीडीओ ने इस टेंडर को निरस्त कर दिया है। हालांकि, सीडीओ देवयानी ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक को दिया नोटिस
विषय वस्तु विशेषज्ञ मुनेंद्र कुमार सैनी की तरफ से अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने 16 दिसंबर को उप निदेशक कृषि कार्यालय के लिपिक सुनील कुमार को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने जवाब देने के लिए बाबू को 15 दिन का मौका दिया है। अधिवक्ता ने सुनील से पूछा है कि मुनेंद्र कुमार सैनी के विरुद्ध आपने उप निदेशक की तरफ से कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र किसके आदेश पर लिखा और आपने इसके लिए किससे अनुमति ली। अधिवक्ता ने इस तरह के तीन बिंदुओं पर जवाब मांगा है।

उप निदेशक पद पर नियुक्त हुए हिमांशु
शासन की ओर से संयुक्त सचिव लाल बहादुर यादव ने बरेली जिले में उप निदेशक कृषि के पद पर हिमांशु पांडेय की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उनके स्थानांतरण का आदेश 16 दिसंबर को जारी हुआ है। इससे पहले हिमांशु जौनपुर जिले में भी उप निदेशक पद पर सेवाएं दे रहे थे। 

प्रभारी उप निदेशक अमर पाल ने बताया कि कोई भी उप निदेशक आए, जिले में विभाग के कुछ ऐसे कर्मी हैं जो उस अधिकारी को काम ही नहीं करने देंगे। हमने कोई टेंडर नहीं किया। जो हुआ वह पहले का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें