फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अधर में श्मशान घाट तक जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। लापरवाही के चलते श्मशान घाट और रामगंगा को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। इससे रोजाना हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नाराज लोगों ने एसडीएम आंवला से सड़क निर्माण करवाने की मांग की है। रामगंगा घाट एवं श्मशान घाट को पक्के मार्ग से जोड़ने के लिए अमर उजाला की पहल पर नगर पंचायत प्रशासन ने 900 मीटर सड़क निर्माण के लिए 30 लाख का बजट जारी किया था। चार माह पूर्व ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया, तब रामगंगा मोड़ तक 600 मीटर सड़क बन गई।
विज्ञापन

बाकी 300 मीटर सड़क किसानों ने यह कहकर रोक दी कि यह रास्ता लोगों ने उनके खेत में बना रखी है। इसके बाद लेखपाल ने खेत मालिकों के नाम व संबंधित रिपोर्ट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी को दिए। उसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका।
श्मशान घाट कमेटी के संयोजक रामपाल मौर्य, पुनीत गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में थाना दिवस एवं नगर पंचायत में अनगिनत शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन मामले में सुनवाई नहीं हो रही है। इधर, एसडीएम आंवला ने कहा कि वह बात कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करा देंगे।
विज्ञापन

नहीं पहुंच पा रहे फसलों के खरीदार : इस समय रामगंगा क्षेत्र में जायद की फसलें खरबूज, तरबूज, तोरई, लोकी, खीरा आदि की फसलें हो रही हैं। इन फसलों को बाजार तक पहुंचाने के लिए यहां से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

खरीदारों के कतराने से किसानों को नुकसान हो रहा है। इस कारण किसान अपने फसलों को सस्ते दामों में बेच दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें