फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टेडियम में तीन सौ बेड हॉस्टल का निर्माण अटका, स्वीकृति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित तीन सौ बेड हॉस्टल का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश शासन ने इस परियोजना को पहले ही मंजूरी दे दी थी और अब प्रस्ताव खेल मंत्रालय भारत सरकार के पास लंबित है। अधिकारियों की मानें तो स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

स्टेडियम परिसर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास की कमी है। प्रतियोगिताओं के लिए आए खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होटल और स्कूलों में की जाती है। इसी समस्या को देखते हुए हॉस्टल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिता के दौरान ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सके। यह स्टेडियम के पीछे फुटबॉल हॉस्टल के सामने खाली पड़ी जगह पर बनाया जाना है।
आरएसओ जितेंद्र यादव की ओर से इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया। यूपी सरकार ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे पहले ही स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार के अधीन खेल मंत्रालय को भेजा गया, लेकिन अब तक वहां से कोई स्वीकृति नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें