महिला ने भी सिपाही के खिलाफ दी तहरीर
एक दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव अभिगांव निवासी रजनीश पत्नी ब्रजमोहन ने एसएसपी कार्यालय आकर सिपाही के खिलाफ शिकायत की। उसका आरोप था कि सिपाही कुछ लोगों को लेकर उसके घर में घुस आया था। उसके पति ब्रजमोहन को पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- दुस्साहस: महिला के घर में घुसा युवक, उतारे कपड़े; धमकी दी- तू मेरी न हो सकी तो परिवार सहित जान से मार दूंगा
उसने छुड़ाने की कोशिश की तो उसके साथ अभद्रता की। वह ब्रजमोहन को पकड़कर पुलिस चौकी ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की और उसे छोड़ने के बदले 30 हजार रुपये मांगे। महिला ने सिपाही पर दरोगा की वर्दी पहनकर वसूली करने का भी आरोप लगाया।
सीओ बोले- मामले की करा रहे हैं जांच
दातागंज सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी है। महिला ने उसके खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। इसकी जांच कराई जा रही है। थाना पुलिस भी जांच कर रही है। हमने एसओ से कहा है कि वह जल्द इसकी जांचकर रिपोर्ट पेश करे। इसके अलावा हम भी मामले की छानबीन करेंगे और उसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को देंगे।
ये भी पढ़ें- हैवानियत: दुष्कर्म में नाकाम होने पर किया था दो महिलाओं का कत्ल, फिर शवों के साथ किया घिनौना काम
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सिपाही का दरोगा की वर्दी पहने हुए फोटो वायरल हुआ है। इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। फिलहाल सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।