छत गिरने से महिला घायल
बरेली में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को भी रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक तेज बारिश के आसार हैं। वहीं मीरगंज के चुरई दलपतपुर गांव में बृहस्पतिवार को तेज बारिश के बीच एक मकान की छत गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार किया जा रहा है।
सिरौली में गिरे कई मकान
सिरौली क्षेत्र में बारिश से कई कच्चे मकान गिर गए हैं। मोहल्ला प्यास के संतराम ने बताया कि बारिश में उनके मकान की कच्ची छत गिर गई। वहीं, मोहल्ला मुगलान के हामिद सलमानी का लेंटर भरभराकर गिर गया। मोहल्ला प्यास के रहने नन्हकू की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है।