फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सिपाही की गर्दन में फंसा चीनी मांझ, हेलमेट से बची जान; राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 14 Feb 2025 09:39 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, रोजा (शाहजहांपुर)

सार

शाहजहांपुर जिले में चीनी मांझे की चपेट में आकर सिपाही जयकुमार घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 
 
विज्ञापन
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजा के मोहल्ला लोधीपुर में मस्जिद के नजदीक चीनी मांझे की चपेट में आकर सिपाही जयकुमार घायल हो गए। वह गर्दन में चीनी मांझा फंसने से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उनकी हालत में सुधार है। हेलमेट लगाए होने की वजह से उनकी जान बच सकी। 

विज्ञापन


11 जनवरी को चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज में सिपाही शाहरुख हसन की चीनी मांझे से गर्दन कटने से मौत के बाद पुलिस ने मांझा कारोबारियों पर शिकंजा कसा था। उस घटना के बाद तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जिले भर में छापामार अभियान चलाया। इसके बावजूद मांझा की बिक्री पर रोक नहीं लग रही है। आए दिन लोग उलझकर घायल हो रहे हैं।

शुक्रवार को दिन में साढ़े तीन बजे पीआरवी में तैनात सिपाही जयकुमार किसी काम से बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। मोहल्ला लोधीपुल मस्जिद के पास पहुंचते ही अचानक चीनी मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। उनकी गर्दन में कट लग गया। हेलमेट लगाए होने के चलते बड़ी घटना होने से बच गई। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें