फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, कांस्टेबल पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

Sun, 30 May 2021 11:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

सिपाही आंचल मेहरा सदर बाजार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। उनकी शादी गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के रहने वाले दिलीप सोरन से इसी साल 21 फरवरी को हुई थी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में तैनात सिपाही दिलीप सोरन (26) का शव शाहजहांपुर में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला है। सिपाही की पत्नी आंचल भी पुलिस कांस्टेबल है और वर्तमान में यहां महिला थाने में तैनात है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि रविवार को दोपहर में फोन पर पत्नी से कहासुनी के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


सिपाही आंचल मेहरा सदर बाजार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। उनकी शादी गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के रहने वाले दिलीप सोरन से इसी साल 21 फरवरी को हुई थी। महिला थाने में नियुक्त आंचल की ड्यूटी राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगी हुई है। 

पति दिलीप लखनऊ के बाजार खाला थाने में तैनात थे। रविवार को दिलीप लखनऊ से शाहजहांपुर आया था। बताया जा रहा है कि आंचल ड्यूटी पर चली गई थी और दिलीप कमरे में अकेला था। इसी दौरान फोन पर आंचल का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


इसके बाद रात जब आंचल ड्यूटी से कमरे पर लौटी तो दिलीप का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। सिपाही आंचल की सूचना पर सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। एसपी सिटी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिलीप के परिजनों को सूचना दे दी गई। 
विज्ञापन

सिपाही दिलीप लखनऊ में तैनात था। वह अक्सर छुट्टी के बाद यहां आ जाता था। महिला सिपाही की पति से कुछ विवाद की बात सामने आ रही है। सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। - एस आनंद, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें