फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: खुशी के इजहार की जांच शुरू, तीन सिपाहियों की गर्दन फंसी, डांस का वीडियो हुआ था वायरल

Sun, 30 May 2021 10:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
डांस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं के उझानी में रेलवे गेटमैन के पुलिस में चयन होने की खुशी में सरेराह डांस का वीडियो वायरल होने के मामले में यूपी-112 के जो तीन सिपाही बताए जा रहे हैं, उनकी भी पहचान होने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


सीओ गजेंद्र सिंह वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर चुके हैं लेकिन वह सोमवार को मौके पर पहुंचकर हकीकत का भी पता करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद सिपाहियों पर कार्रवाई हो सकती है।

कोरोना कर्फ्यू के दौर में डांस और ढोल-नगाड़े का वीडियो शनिवार शाम को वायरल हुआ था। वीडियो में दो दर्जन से अधिक युवकों के कपड़ों पर गुलाल पड़ा है। वह नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शुरू में इसे लेकर पसोपेश बना रहा लेकिन देर शाम ही काफी हद तक साफ हो गया था कि डांस का यह आलम कछला में रेलवे के एक गेटमैन का सिपाही पद पर चयन हो जाने की खुशी का है। गेटमैन सहारनपुर जिले का बताया गया है। उसे अभी ट्रेनिंग पर भी जाना है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

उसके कमरे से खुशी का इजहार करते हुए चौराहे तक पहुंचने वालों में यूपी-112 के तीन सिपाही और बाकी यार-दोस्त बताए गए थे। अधिकतर युवक कछला के ही निवासी बताए जा रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि डांस से पहले चयनित सिपाही ने अपने दोस्तों के साथ कमरे पर शराब का लुत्फ उठाया था। 

देर रात ही वायरल वीडियो पुलिस अफसरों तक पहुंचा तो सीओ गजेंद्र सिंह को इसकी जांच सौंप दी गई। जांच के तहत ही उन्होंने रविवार को वीडियो से जुड़े कई पहलुओं के बारे में चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार से पता करा लिया। यूपी-112 के तीनों सिपाहियों की पहचान होने की चर्चा है। 

सीओ सोमवार को मौके पर पहुंचकर चौराहे के आसपास के लोगों समेत डांस में शामिल युवकों से भी जानकारी कर सकते हैं। इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट बड़े अफसरों को सौंप देंगे। काफी हद तक यह भी संभव है कि सोमवार शाम तक या फिर अगले दिन वीडियो में दिख रहे सिपाहियों पर कार्रवाई हो जाए।

सरेराह डांस का वीडियो देखा है। जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचकर लोगों से भी जानकारी करेंगे। वीडियो में सिपाही कौन-कौन हैं, यह भी जल्द पता लग जाएगा। रेलवे के गेटमैन से उसके संपर्क के पहलुओं पर भी गौर किया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - गजेंद्र सिंह, सीओ उझानी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें