बरेली में थाना बारादरी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक सलमान ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके मंगेतर से बदला लेने के लिए खतरनाक प्लान बना लिया। उसने हाथ में छर्रे गुदवाए और खुद को जिला अस्पताल में भर्ती करा लिया।
बरेली में थाना बारादरी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक सलमान ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके मंगेतर से बदला लेने के लिए खतरनाक प्लान बना लिया। उसने हाथ में छर्रे गुदवाए और खुद को जिला अस्पताल में भर्ती करा लिया। वहां उसके साथ पहुंचे लोगों ने यह प्रचारित किया कि गोली प्रेमिका के कहने पर मंगेतर ने मारी है।
विज्ञापन
बारादरी पुलिस ने सीसीटीवी व अन्य बिंदुओं पर जांच की तो मामला फर्जी पाया गया। गोली मौके पर चली ही नहीं थी। इंस्पेक्टर बारादरी सुनील कुमार ने बताया कि सलमान का जिस युवती से कई साल पहले प्रेमप्रसंग था उस युवती की शादी उसके ममेरे भाई से तय हो गई है। मंगेतर युवती से मिलने उसके घर गया था। वहां से लौट रहा था तो सलमान ने उसे घेर लिया।
सलमान ने पूर्व प्रेमिका के मंगेतर को जमकर पीटा। जब मंगेतर उसकी शिकायत करने थाने गया तो सलमान ने खुद के बचने और प्रेमिका व उसके मंगेतर को फंसाने के लिए ड्रामा रच दिया। उसने कहीं से छर्रे लाकर अपने बांये हाथ में हल्का सा कट लगवाकर रखवा लिया फिर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने जब डॉक्टर को हकीकत बताई तो उन्होंने एक्सरे कराया। इसमें झूठ खुल गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के मंगेतर की ओर से सलमान के खिलाफ उसे पीटने व फायरिंग की फर्जी कहानी बनाने की रिपोर्ट लिख ली है।