फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पलटाने की साजिश: किसी ने बरेली-पीलीभीत रेलवे लाइन पर रखा बड़ा पत्थर, इंजन से टकराया

Tue, 14 Jan 2025 07:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली-पीलीभीत रेलवे लाइन पर किसी ने बड़ा पत्थर रख दिया। इस पत्थर से पैसेंजर ट्रेन का इंजन टकरा गया। गनीमत रही कि पहिया पटरी से नहीं उतरा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-पीलीभीत रेलवे लाइन पर किसी अराजकतत्व ने पत्थर रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश की है। ट्रेन के इंजन से पत्थर टकराने से पत्थर के टुकड़े-टुकडे हो गए। रेल पथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम टनकपुर से बरेली सिटी जाने वाली 75302 पैसेंजर ट्रेन 5:45 बजे शाही रेलवे स्टेशन से रवाना होकर बिजौरिया रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास किसी अराजकतत्व ने रेलवे लाइन पर बड़ा पत्थर रखा था। 

ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद पत्थर के दो टुकड़े हो गए। इंजन का रेलगार्ड तिरछा हो गया। गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ। घटना की रिपोर्ट पीलीभीत रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें