फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया तो चौकी प्रभारी के खिलाफ रची साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गेला टांडा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने पर चौकी प्रभारी को बदनाम करने की साजिश रच दी गई। आरोप लगाया गया कि गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे शिवभक्तों को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर चौकी प्रभारी व कांस्टेबल ने उन्हें लाठी से पीट दिया। आरोपों की जांच हुई तो फर्जी कहानी सामने आ गई।
विज्ञापन

गेला टांडा गांव निवासी बुद्धसेन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि वह अन्य ग्रामीणों के साथ शनिवार को गंगाजल लेने बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। वह जैसे ही मिलक पिछौड़ा गांव के पास पहुंचे, कुंडरा कोठी चौकी प्रभारी नितेश चौधरी अपने कांस्टेबल दीपक कुमार के साथ आए और उन लोगों का रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनको अपशब्द कहे और गांव लौट जाने की हिदायत दी। ग्रामीणों के विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे नाराज लोग गंगाजल लिए बिना ही घर लौट गए। बाद में नाराज शिवभक्तों ने नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य को पत्र देकर शिकायत कर दी।
विज्ञापन

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तत्काल ही चौकी प्रभारी को तलब कर जानकारी ली गई। पता लगा कि गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर चमन प्रकाश उर्फ लखविंदर डकैती, हत्या, एनडीपीएस के कई मामलों में आरोपी है। डकैती के मामले में कोर्ट से उसका वारंट जारी था। वह कई दिनों से बाहर था। सावन शुरू होते ही वह गांव में आकर घूमने लगा।
चौकी प्रभारी ने 30 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उसका चाचा व परिवार के लोग पुलिस से उसे छोड़ने के लिए कह रहे थे। उनकी बात नहीं मानी तो रंजिश मानने लगे। जांच में पता लगा कि इस तरह का कोई जत्था गांव से निकला ही नहीं है। फिजूल में माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें