अजय राय ने कहा कि सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर, सोनभद्र में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उनके सांसद के कृत्य से परेशान होकर पहलवान साक्षी मलिक ने पदक वापस कर दिए।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में युवती से दुष्कर्म के मामले में भाजपा आईटी सेल के संयोजक समेत तीन नेताओं के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने डबल इंजन की सरकार में बहू-बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों पर सीएम योगी कब बुलडोजर चलवाएंगे।
विज्ञापन
यूपी जोड़ो यात्रा के लखीमपुर रवाना होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दो नवंबर की घटना के बाद पांच नवंबर को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त कर लिया था। दुष्कर्म के आरोपी भाजपा आईटी सेल के संयोजक कुनाल पांडेय, कार्यसमिति सदस्य अभिषेक चौहान व सह-संयोजक सक्षम पटेल की गिरफ्तारी 30 नवंबर को हुई। आरोपी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचार करते रहे। बोले-उस समय आरोपियों को जेल भेजा जाता तो पूरे देश में भाजपा की किरकिरी होती। पीएम के संसदीय क्षेत्र में महिलाओं के साथ ऐसा कृत्य हो रहा है तो पूरे देश में आधी आबादी कहां सुरक्षित है।
अजय राय ने कहा कि सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर, सोनभद्र में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उनके सांसद के कृत्य से परेशान होकर पहलवान साक्षी मलिक ने पदक वापस कर दिए। उन्होंने सीएम से सवाल किया कि योगीराज में भाजपा के दुराचारियों व छेड़छाड़ करने वालों के घर पर बुलडोजर कब चलाया जाएगा। उन्होंने चेताया कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए मंगलवार को बनारस में कांग्रेस के नौजवान पीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज कराया था मुकदमा
बनारस हिंदू विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म के अगले दिन अजय राय के बयान के बाद उनके खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बनारस के इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अजय राय पर एवीबीपी की छवि को खराब करने का आरोप लगाया था।