फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बरेली में दंगा हुआ ही नहीं': कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अफसरों पर लगाया बड़ा आरोप, बताया भाजपा का एजेंट

Thu, 24 Sep 2026 08:29 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बरेली बवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बरेली में दंगा हुआ ही नहीं है। सरकार के इशारे पर अफसरों ने लाठियां चलाईं। अजय राय ने अफसरों को भाजपा को एजेंट बताया। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मौलाना तौकीर के बेटे से जाना हाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल को सालभर होने से तीन दिन पहले बुधवार रात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अचानक सौदागरान मोहल्ला स्थित आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के घर पहुंच गए। उन्होंने मौलाना तौकीर के बेटे फरमान रजा खां से मुलाकात की। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद तौकीर मियां के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। 

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि बरेली में दंगा हुआ ही नहीं, सरकार के इशारे पर अफसरों ने लोगों पर लाठियां भांजी थीं। अजय राय ने फरमान रजा से कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस उनके साथ हैं। कानूनी तौर पर उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। मुलाकात के बाद जब अजय राय बाहर आए तो पत्रकारों से बात की। 

उन्होंने परिवार के हवाले से बताया कि जेल में तौकीर रजा खां को ऐसी तन्हाई बैरक में रखा है, जहां बड़े अपराधी रखे जाते हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में केवल न्यायपालिका से ही उनके परिवार को उम्मीद है।

विज्ञापन

स्थानीय कांग्रेसी भी रहे साथ 
अजय राय के बरेली पहुंचने पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इनमें प्रेम प्रकाश अग्रवाल, चौधरी असलम मियां, सलीम अख्तर, राज शंर्मा, राकेश सक्सेना, डॉ. मेहंदी हसन, अधिवक्ता हेमंत शर्मा, राजेंद्र सागर, हरीश गंगवार, योगेश जौहरी, ताबिश खान आदि शामिल रहे। ये सभी लोग साथ में सौदागरान भी पहुंचे।

बरेली गंगा-जमुनी तहजीब का शहर 
एक सवाल के जवाब में अजय राय ने कहा कि बरेली गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है। दंगा हो ही नहीं सकता। यहां हिंदू भाई भी खड़े हैं, सभी एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। योगी सरकार जहां-जहां लोगों पर जुल्म करती है, वहां-वहां वह जा रहे थे। 
विज्ञापन

अचानक पहुंचे तौकीर के घर, खुफिया अमला हुआ सक्रिय 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली से शाहजहांपुर जा रहे थे। रामगंगा मोड़ पर स्वागत के बाद शहर में चौकी चौराहा से अचानक चौपुरा की ओर से राय की गाड़ियों का काफिला मोड़ दिया गया। इसका अंदाजा साथ चल रहे कांग्रेस के नेताओं का भी नहीं हुआ कि आखिर वह कहां जा रहे हैं। अचानक वह सिटी सब्जी मंडी के रास्ते दरगाह आला हजरत, सौदागरान में तौकीर मियां के आवास पर पहुंच गए। 

इसकी भनक लगते ही पुलिस और खुफिया अमला भी सक्रिय हो गया। एसपी सिटी मानुष पारीक बिहारीपुर चौकी जाकर बैठ गए। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम के साथ कोतवाली पुलिस गश्त करने लगी। हालांकि मौलाना के आवास की ओर नहीं गई। सीओ प्रथम ने बताया कि यह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का निजी दौरा है। उन्होंने इसकी कोई सूचना नहीं दी थी, इसलिए अतिरिक्त सुरक्षा नहीं लगाई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें