बेटी ने थाने में पिता और मां पर फोड़ा ठीकरा
हाल ही में मुन्ना कुरैशी की बेटी घर से चली गई थी। मुन्ना की पत्नी साजदा अख्तर ने रिजवान नाम के युवक पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाकर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी बेटी ने शनिवार को वीडियो वायरल कर सफाई दी थी। सोमवार को वह थाने आई। उसके साथ रिजवान भी था। किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम से साजदा की बेटी ने कहा कि उसकी उम्र 24 साल है। उसने सोच-समझकर रिजवान से निकाह किया है। जानकारी होने पर साजदा भी थाने आ गईं।
यह भी पढ़ें- Railway News: नियमित ट्रेनों में नो रूम... बरेली होते हुए आठ विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी
बेटी ने मां के सामने आरोप लगाया कि वह उसकी शादी तलाकशुदा शख्स से कराना चाहती थीं। वह मजबूर होकर अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। उसने मां से कहा कि उसे भूल जाओ। खुद जियो और उसे भी जीनो दो। इंस्पेक्टर ने बताया कि साजदा की बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बयान दर्ज कराए गए हैं। कोर्ट में वह जो बयान देगी, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।