फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में होती रही नकल!

Tue, 03 Mar 2015 01:37 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की सुबह की पाली में हुई हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और इंटर समाजशास्त्र प्रथम वर्ष की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के कई केंद्रों पर नकल की सूचनाएं हवा में तैरती रहीं। शिक्षा विभाग के अफसरों और परीक्षा कंट्रोल रूम के फोन भी घनघनाते रहे। कहीं बोल-बोलकर नकल कराने तो कहीं कापी बाहर से लिखवाने जैसी जानकारियां आती रहीं लेकिन बारिश के दौरान इन सूचनाओं को हल्के अंदाज में लेकर अफसर भी हवा में उड़ाते रहे।
विज्ञापन

देहात के एक केंद्र के बारे में शिकायत की गई कि वहां पेपर पहले ही खोलकर कई परीक्षार्थियों की कापी लिखवाई जा रही है तो देा अन्य केंद्रों पर सामूहिक नकल कराए जाने की जानकारी दी गई। एक केंद्र के बारे में बताया गया कि वहां सॉल्वर बैठाया गया है। हालांकि डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने खुद बहेड़ी के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद उनमें नकल न मिलने का दावा किया। उन्होंने बताया कि नवाबगंज और आंवला तहसील क्षेत्रों में भी सचल दस्तों को भेजा गया लेकिन सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू और नकलविहीन संचालित पाई गई। एडीआई आरके सिंह ने आंवला तहसील क्षेत्र के संत बाबा रामदास इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, रामभरोसे इंटर कॉलेज और आत्माराम इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सोमवार को शाम की पाली में इंटर काष्ठशिल्प, ग्रंथ शिल्प तथा सिलाई का प्रथम पेपर हुआ।
-------
टेंट वाले केंद्र पर लैब में हुई परीक्षा
परधौली के कृषि इंटर कॉलेज में बारिश की वजह से हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को टेंट के बजाय लैब, प्रिंसिपल रूम और लिपिक कार्यालय में बैठाकर परीक्षा कराई गई। 90 परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाने के लिए यहां टेंट लगाना पड़ा है। केंद्र व्यवस्थापक रामपाल गंगवार ने बताया कि कक्ष निरीक्षक भी यहां कम हैं, इससे चपरासी और लिपिकों को परीक्षा कक्ष में लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------
गैरहाजिर रहे 8964 परीक्षार्थी
सोमवार को हुईं हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में 8964 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में 56209 में से 6600 गैरहाजिर रहे। इंटर समाजशास्त्र के प्रथम पेपर में 17496 में से 2268 और शाम की पाली में हुईं परीक्षाओं में 2198 में से 96 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें