फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बज रही आज बधाई, वृषभानु घर लाली आई....

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बृजभान की दुलारी और बरसाने की महारानी श्री राधा रानी का जन्मोत्सव बुधवार को उल्लास के साथ मनाया गया। घरों से लेकर मंदिरों तक भजन संकीर्तन की धूम रही। कहीं शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं झांकी का प्रदर्शन किया गया। महोत्सव में बज रही आज बधाई वृषभानु घर लाली आई... जैसे भजनों का गायन किया गया।श्री गणेश महोत्सव के सजे कुछ पंडालों में भी राधाष्टमी उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

श्री हरि मंदिर में आयोजित 64वें विराट ज्ञान वार्षिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री राधाष्टमी महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर पंडित रामदेव शास्त्री ने श्री राधानाम महिमा पर सत्संग करते हुए, भक्तों को श्री राधा रानी की कृपा का महत्व बताया। पानीपत से पधारीं कांता देवी हरमिलापी ने प्रभु के सहारे को सबसे प्यारा होने के साथ-साथ प्रभु के चरणों की अनुभूति को भी कल्याणकारी बताया। इस अवसर पर धार्मिक सेवा समिति की ओर से भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सतीश खट्टर, रवि छाबड़ा, सुशील कुमार, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, अनिल अरोरा आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें