फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः चार प्रवासियों समेत पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि

Fri, 19 Jun 2020 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लखनऊ केजीएमयू भेजे गए सैंपल में गुरुवार की शाम 70 सैम्पल की रिपोर्ट मिली। इसमें पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से चार संक्रमित प्रवासी हैं और एक व्यक्ति पूर्व में संक्रमित रहे युवक का परिजन है। वहीं, कारपोरेट लैब से भी तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि 15 जून को दिल्ली से बरेली अलग- अलग बस से चार प्रवासी लौटे थे। वापस आने के बाद उन्होंने अपनी सैंपलिंग कराई और होम क्वारंटीन थे। गुरुवार को मिली रिपोर्ट में दो फतेहगंज पूर्वी के पंडेरा के रहने वाले हैं।

एक व्यक्ति नंदी हाइट सूर्या बैंकट हॉल के पास का रहने वाला है। एक युवक फतेहगंज पश्चिमी का रहने वाला है। वहीं, पूर्व में रिछा के संक्रमित रहे बुजुर्ग की बेटी भी संक्रमित मिली है। इसके अलावा देर शाम कारपोरेट लैब से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से एक युवक फरीदाबाद और एक युवती नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वही, एक संक्रमित का शहर के एल-3 मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बताया कि कारपोरेट लैब से मिले संक्रमितों के सैंपल क्रॉस टेस्ट कराए जाएंगे। वहीं, केजीएमयू से मिले एसिम्प्टोमैटिक संक्रमितों को एल-1 कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। परिजनों को होम क्वारंटीन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। चार दिन बाद उनके भी सैंपल जांच को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें