फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंफर्म टिकट मुश्किल: बिहार, पंजाब, जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग लिस्ट, यात्री परेशान

Sat, 12 Aug 2023 06:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अगस्त के पहले सप्ताह तक ज्यादातर ट्रेनों में अधिकतम पांच से सात दिन में टिकट कंफर्म हो रहे थे। अब इन ट्रेनों में टिकट कंफर्म होने में 20 से 25 दिन तक लग रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबी दूरी की 14 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किए जाने के बाद एक बार फिर से ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल होने लगे हैं। अगस्त के पहले सप्ताह तक ज्यादातर ट्रेनों में अधिकतम पांच से सात दिन में टिकट कंफर्म हो रहे थे। अब इन ट्रेनों में टिकट कंफर्म होने में 20 से 25 दिन तक लग रहे हैं। खासकर बिहार, पंजाब, जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी है। दरअसल, इन रूटों की ही ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है।

विज्ञापन


अप्रैल से जुलाई तक यात्रा के पीक सीजन के बीच ट्रेनों में कंफार्म टिकट के लिए मारामारी रही थी। लेकिन जुलाई अंतिम सप्ताह से सुधार हुआ और अगस्त का पहला सप्ताह आते-आते लंबी दूरी की ट्रेनों में आसानी से कंफार्म टिकट मिलने लगे। इस बीच आठ अगस्त से लंबी दूरी की ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें- पति नपुंसक है: सुहागरात पर मुझसे दूरी बना ली थी, शादी के तीन माह बाद दुल्हन का खुलासा, दूल्हे ने वीडियो साले..
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ये ट्रेनें हैं निरस्त 

15529/15530 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस आठ से 26 और 15621/15622 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 10 से 25 अगस्त तक तक निरस्त कर दिया गया। वहीं 12492/12491 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 11 से 27 अगस्त तक निरस्त कर दिया गया। लंबी दूरी की आठ अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दिया गया। इसका असर यह हुआ कि शेष ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया।

ये भी पढ़ें- यूपी में सीरियल किलर: अब एक और महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात, तेजाब से चेहरा जलाया, फिर जंगल में फेंकी लाश

बरेली होते हुए अमृतसर, जालंधर की ओर जाने वाली 14673 शहीद एक्सप्रेस, 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस, 13005 अमृतसर मेल, 12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस में अगले 15 दिन तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। जम्मू की ओर जाने वाली 15151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15079 अमरनाथ एक्सप्रेस, 12355 अर्चना एक्सप्रेस, 15651 लोहित एक्सप्रेस और दिल्ली के लिए 12229 लखनऊ मेल, 15127 काशी विश्वनाथ, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। हालांकि, दिल्ली के लिए कुछ ट्रेनों में पांच से सात दिनों में टिकट कंफर्म हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें