एसडीएम ने ईओ से जांच कराकर आख्या देने को कहा
सिरौली। कस्बा निवासी एक महिला पर पति का नाम बदलकर फर्जी तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास लेने का आरोप लगा है। शुक्रवार को मिली शिकायत पर एसडीएम आंवला ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सिरौली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से जांच कराकर आख्या देने के आदेश दिए हैं।
मोहल्ला घेर के आरिफ अली ने एसडीएम आंवला को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला फरजंद नगर की एक महिला ने नगर पंचायत कर्मियों से मिलकर मोटी रकम देकर अपात्र होने के बावजूद अपने पति का नाम बदलकर सरकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास हासिल कर ली, जबकि वह एक लेंटर युक्त बड़े मकान में रहती हैं। इसके अलावा अलीगंज रोड पर महिला की अपनी कपड़े की दुकान है, जिसकी कीमत 60 लाख रुपये हैं। आरोप है कि महिला ने अपने पति का नाम बदलकर दर्ज कराया है।
एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने सिरौली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।