फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिवपुरी में भूमि पर कब्जा करने के आरोप में सीएम पोर्टल पर शिकायत

Tue, 07 Apr 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। गांव शिवपुरी में भूमि विवाद के मामले में श्याम सुंदर शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने वकील के माध्यम से ग्राम प्रधान समेत 6-7 लोगों को कोर्ट की अवमानना के नोटिस भी भिजवाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12-14 के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सिरौली थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी के बीचोबीच स्थित भूखंड पर जेसीबी से नींव खुदवाने की कोशिश के आरोप में श्याम सुंदर शर्मा ने रविवार को पुलिस से शिकायत की थी। उनके पक्ष में मिले अदालत के आदेश का हवाला दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर खोदाई रुकवा दी थी।
श्याम सुंदर शर्मा ने अदालत का फैसला संलग्न करते हुए पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। इसमें बताया है कि बरात घर की आड़ में उनकी जमीन पर कब्जा करके बेचना चाहते हैं। वकील के माध्यम से ग्राम प्रधान समेत 6-7 लोगों को कोर्ट की अवमानना को नोटिस भी भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सिरौली विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के 12-14 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। गांव में शांति है। कोई आदेश आने तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
बोले -
आधे से ज्यादा गांव राजा केहरी सिंह की जमीन पर बसा हुआ है। मेरे पिता 1965 से पहले से उस जमीन पर काबिज थे। खाली करानी है तो सारी जमीन खाली करो, तब मैं भी छोड़ दूंगा - श्याम सुंदर, शिवपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें