फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसडीएम ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ

Tue, 07 Apr 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों के नामित सभासदों को तहसील सभागारों में सोमवार को शपथ दिलाई गई। फरीदपुर में एसडीएम मल्लिका नैन ने नगर पालिका परिषद फरीदपुर के अतीश अग्रवाल, आकाश शुक्ला, अनिल कश्यप, बिपिन वाल्मीकि व अर्चना सिंह और नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी के अमरनाथ कश्यप, ओमपाल गिहार व महेश चंद्र अग्रवाल को शपथ दिलाई। बहेड़ी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने महेश चंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, प्रेमपाल भास्कर, सचिन प्रजापति, दिनेश राठौर समेत अन्य नामित सभासदों को शपथ दिलाई। आंवला में एसडीएम विदुषी सिंह ने मनोज मौर्य, सुनील श्रीवास्तव, जय सिंह लोधी, सुखलाल कश्यप, रजत राज प्रेमी, बिशारतगंज में नकुल गोस्वामी, प्रवेश कुमार सिंह व राजरानी मौर्य और सिरौली में प्रदीप गुप्ता, राम बहादुर कोरी व अंजली गुप्ता को शपथ दिलाई। मीरगंज में एसडीएम आलोक कुमार ने मीरगंज के गीता गुप्ता, क्रांति सिंह भदौरिया और उमेश पाल, फतेहगंज पश्चिमी के फूलचंद जाटव और धर्मवीर सिंह, शाही के शिवम शर्मा, रमेश कश्यप व हरिराम चंद्रा और शीशगढ़ के अरविंद कुमार, तिरमल सिंह राठौर व विनोद देवल को शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें