फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कार्यदायी संस्था द्वारा गोशाला में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने और अधूरे निर्माण को पूर्ण नहीं कराने की शिकायत ग्राम प्रधान ने सोमवार को एसडीएम से की है। मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीएम विदुषी सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। ब्लाॅक आलमपुर जाफराबाद के गांव लहर त्रिकुनिया के ग्राम प्रधान भुवनेश यादव ने बताया कि ग्राम सिकोडा में वृहद गोशाला में कार्यदायी संस्था यूपीआरआरएसएस द्वारा कराए गए निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। कराए गए कार्यों जैसे कि नाद बंधाकन, फर्श निर्माण, सबमर्सिबल, सोलर पैनल एवं इन्वर्टर सहित विद्युत व्यवस्था आदि शामिल थे। इनकी गुणवत्ता निम्न स्तरीय है। इसके अलावा कई निर्माण कार्य अभी भी अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत जुलाई महीने भी की थी, तब केवल नाद निर्माण कार्य का ही निस्तारण करा दिया गया। बाकी अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए कहा तो ठेकेदार ने कार्य कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम विदुषी सिंह ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी को दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें