प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के नाम पर नगर पालिका के लिपिक प्रदीप और कंप्यूटर ऑपरेटर गोपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप है। रीना देवी ने अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार को गोपाल की कॉल रिकॉर्डिंग देकर शिकायत की है।
फरीदपुर के मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी रीना देवी ने बताया कि आवास योजना के तहत उनको आवास स्वीकृत हुआ था। उन्हें पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये मिल चुके हैं। अब डेढ़ लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी होनी है, जिसके लिए नगर पालिका की ओर से सर्वे किया जाना था। रीना देवी के पति विजय सिंह सर्वे के लिए कई दिनों से लिपिक प्रदीप के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि प्रदीप ने कंप्यूटर ऑपरेटर गोपाल के जरिये 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी। रीना ने गोपाल की कॉल रिकॉर्डिंग अधिशासी अधिकारी को दी है। रिकॉर्डिंग में गोपाल ने व्यवस्था करने की बात कही थी। 24 अप्रैल को लिपिक प्रदीप ने रीना के घर जाकर सर्वे भी किया। आरोप है कि रिश्वत न देने पर प्रदीप ने सर्वे रिपोर्ट आगे नहीं भेजी।
रिश्वत न देने पर अपात्र घोषित
रीना देवी ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी से रिश्वत मांगे जाने की लिखित शिकायत की। शिकायत की जानकारी मिलते ही लिपिक प्रदीप और कंप्यूटर ऑपरेटर गोपाल ने रीना को अपात्र बता दिया। उन्होंने दावा किया कि रीना देवी का पहले से मकान बना हुआ है। इस कारण वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अपात्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जारी एक लाख रुपये की पहली किस्त भी वापस होगी।
अधिशासी अधिकारी ने जांच शुरू की
रीना देवी ने सवाल उठाया कि यदि वह अपात्र थीं, तो पहले सर्वे में उन्हें पात्र क्यों दिखाया गया? नगर पालिका ने पहली किस्त जारी कैसे कर दी? उन्होंने आरोप लगाया कि 30,000 रुपये की रिश्वत न देने पर उन्हें अपात्र बताया जा रहा है।
वर्जन,
पीड़ित की शिकायत पर लिपिक प्रदीप और कंप्यूटर ऑपरेटर गोपाल के खिलाफ जांच की जा रही है। ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच की जा रही है और जांच के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - पुनीत कुमार, अधिशासी अधिकारी
गौ रक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, रैली निकालाकर एसडीएम को ज्ञापन। फोटो- फोटो : 1
गौ रक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, रैली निकालाकर एसडीएम को ज्ञापन। फोटो- फोटो : 1
गौ रक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, रैली निकालाकर एसडीएम को ज्ञापन। फोटो- फोटो : 1