फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ठाकुर की शिकायत.. रिश्वत मांग रहा है इज्जतनगर थाने का दरोगा

विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर द्वारा किया गया ट्विट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रिटायर्ड आईपीएस का आरोप, चोरी हुई गाड़ी ढूंढने के लिए मांगे 25 हजार
विज्ञापन

बरेली पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर शिकायत के बाद एएसपी ने शुरू की जांच

बरेली। मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर से चोरी गाड़ी ढूंढने के लिए कर्मचारी नगर चौकी पर तैनात दरोगा ने पीड़ित से 25 हजार रुपये की मांग की। मामला रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर के संज्ञान में आया तो उन्होंने एडीजी जोन और बरेली रेंज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शिकायत कर विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए एसपी अभिषेक वर्मा को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

बहेड़ी के गांव कुलवाडांडा निवासी देवेंद्र की गाड़ी तीन जून की रात मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई थी। देवेंद्र ने इज्जतनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की विवेचना कर्मचारी नगर चौकी पर तैनात दरोगा को दी गई। मंगलवार को रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बरेली पुलिस, एडीजी अविनाश चंद्र और डीआईजी राजेश कुमार पांडेय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शिकायत की कि विवेचक गाड़ी ढूंढने के लिए पीड़ित से 25 हजार रुपये मांग रहा है। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। अधिकारियों ने मामले की जांच एसपी अभिषेक वर्मा को सौंप दी है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें