फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर फिर हादसा, देर रात तक लखनऊ-दिल्ली हाईवे जाम

Wed, 01 Jul 2020 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से टूटा हाइटगेज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कंटेनर ने तोड़ा क्रॉसिंग का हाइटगेज बैरियर, लगा तीन किमी लंबा जाम
विज्ञापन

कंटेनर ड्राइवर हिरासत में, रास्ता बदलकर भी नहीं निकल पाया ट्रैफिक

फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग का हाइटगेज मंगलवार शाम करीब पांच बजे कंटेनर ने तोड़ दिया, इससे क्रॉसिंग पर आवागमन बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। एक घंटे तक क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों के पहिये थमे रहे। गेटमैन की सूचना पर टेक्नीशियन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन से टूटे हाइटगेज को हटवाकर वाहनों को निकालना शुरू किया। रात दस बजे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। छोटे वाहन जैतीपुर और कसरक होकर गुजरे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे बरेली की ओर जाने के लिए कंटेनर ट्रक हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग से गुजरा। कंटेनर की ऊंचाई अधिक होने की वजह से वह हाइटगेज से टकरा गया, इससे हाइटगेज उखड़कर दूर जा गिरा और हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। ट्रैफिक रुकने से क्रॉसिंग के दोनों ओर जाम लगना शुरू हो गया। दो घंटे में दोनों ओर हाईवे पर तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जीआरपी ने कंटेनर समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। सूचना के एक घंटे बाद रेलवे टेक्नीशियन की टीम मौके पर पहुंची और हाइटगेज को सड़क से हटवाया। तब जाकर जाम खुल सका। देर रात तक रेल कर्मचारी हाइटगेज की मरम्मत में लगे रहे। इस दौरान हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें