फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत : भूख-प्यास से तड़पकर तीन दिन में आठ गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। ब्लाॅक क्षेत्र के गांव महेशपुर शिवसिंह में चल रही गोशाला में तीन दिन में भूख-प्यास से तड़पकर आठ गायों की मौत हो गई। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने यह आरोप लगाते हुए कमिश्नर, डीएम और सीडीओ को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव महेशपुर शिवसिंह में संचालित गोशाला ही हाल ठीक नहीं है। यह गोशाला श्री हरि गोपाल ट्रस्ट द्वारा संचालित की जा रही है। ग्राम प्रधान चौ. प्रेमजीत सिंह और ग्रामीण राहुल कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि गोशाला में चारा-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। गोवंशों की ठीक से देखभाल भी नहीं हो रही है। भूख-प्यास से गायें तड़प-तड़पकर मर रहीं हैं। यहां रविवार को तीन गायों की मौत हो चुकी है। अब तक तीन दिन में आठ गायों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, हरि गोपाल ट्रस्ट गोशाला के संचालक बाबा जयदेव शास्त्री ने बताया कि मुझे बदनाम करने की एक साजिश रची गई है। इस गोशाला को दो लोग चलाना चाहते हैं। इसलिए वे साजिश रचकर उन्हें फंसा रहे हैं। वह सच्चे मन से गोसेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मोबाइल फोन पर शिकायत मिली है। जांच के बाद ही सत्यता का पता चलेगा।
- प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें