मन्दिर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत ,, प्रशासन पर टालमटोल का लगाया आरोप
नवाबगंज/बरखन। कस्बा क्षेत्र स्थित श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर की बेशकीमती भूमि पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत प्रशासन से मंदिर प्रबंध समिति की ओर से की गई है। कार्रवाई न होने पर प्रशासन पर टाल-मटोल करने का आरोप लगाया गया है।
प्रबंध समिति के प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश रस्तोगी का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड के मूल दस्तावेज जिल्द बंदोबस्त 1345 फसली में ये भूमि मन्दिर श्री ठाकुरजी महाराज के नाम दर्ज चली आ रही है, लेकिन कुछ भूमाफियाओं ने ये भूमि अपने नाम दर्ज करा ली है। शिकायतकर्ता का आरोप है उन्होंने नगर पालिका के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही पूरे प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से भी की है।
तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि जांच प्रचलित है। निर्माण के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी यदि शिकायत सही पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद