फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना मान्यता चल रहे स्कूल की शिकायत की, नोटिस जारी

विज्ञापन
दुनका चल रहे बिना मान्यता स्कूल के फोटो
विज्ञापन
दुनका। शेरगढ़ की ग्राम पंचायत दुनका में बिना मान्यता के स्कूल संचालित होने का मामला सामने आया है। किसी ग्रामीण की शिकायत पर बीईओ शेरगढ़ स्कूल पहुंचे और जांच की तो संचालक कोई भी कागज नहीं दिखा सका।इसके बाद बीईओ ने नोटिस जारी कर दो दिन में मान्यता के कागज दिखाने के निर्देश दिए हैं। नहीं दिखाने पर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन


धनेटा-शीशगढ़ रोड पर दुनका पुलिस चौकी के सामने एक मार्केट में एक्सीलेंस इंटरनेशनल स्कूल संचालित किया जा रहा है, जिसमें कोई भी मानक के अनुरूप कमरा नहीं है व न ही बच्चों के बैठने, पढ़ाने की समुचित व्यवस्था है, लेकिन कुछ लोग नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्कूल में अभिभावकों को बहकाकर बच्चों के कक्षा एनसी से आठ तक प्रवेश ले रहे हैं। किसी ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग में की तो बृहस्पतिवार को बीईओ शेरगढ़ मुकेश कुमार भारती मौके पर पहुंचे और जांच की। इधर, बीईओ ने कहा कि स्कूल संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका है। नोटिस जारी कर दो दिन में दस्तावेज मांगे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें