बरेली-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में बाइक से जा रहे फरीदपुर के वाहनपुर गांव निवासी फुरकान पुत्र शमशाद खां, उनकी पत्नी निशा खानम व पुत्र फैजान खां गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बरेली अस्पताल भेजा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर ढाबे पर खड़ा करा दिया है। संवाद
दो अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल
सिरौली। सिरौली-अलीगंज मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर के रहने वाले गालिब बाइक की सर्विस कराने के लिए सिरौली आ रहे थे। डीआरएम स्कूल के समीप ट्रैक्टर-ट्राॅली ने चपेट में ले लिया। घायल को सिरौली के पीएचसी भर्ती कराया गया है। वहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। दूसरी सड़क दुर्घटना सिरौली कस्बे के मुख्य अड्डे प्यास मोड़ के पास घटित हुई, जहां एक बग्गी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें घायल युवक शेजू पुत्र शमशाद घायल हो गया। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद