फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुपये ऐंठने के मामले में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाने में यादराम निवासी नौसना द्वारा दो लोगों के खिलाफ रुपये लेकर मामला दर्ज कराने के मामले में सीओ कार्यालय में उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यादराम ने बताया कि 31 अक्तूबर को उसका पुत्र सौरभ अपने दोस्तों के साथ नेशनल हाईवे पर स्थित अर्जुन ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां होटल मालिक महेश समेत आदि से मारपीट की थी, जिसमें पुत्र सौरभ और उसके दोस्त घायल हुए थे।
विज्ञापन

वह दो नवंबर को मीरगंज थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो मीरगंज पुलिस ने उन्हें हवालात में बंद कर दिया था। तीन नवंबर को पुलिस ने दबाव देकर दो लोगों पर 35 हजार रुपये लेने का झूठा आरोप लगवाकर उन दोनों का नाम शामिल कर छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। पीड़ित जब घर पहुंचा तो उन्हें जानकारी हुई कि मामले में दो लोग निर्दोष हैं, जिनको नामजद किया है। इसके बाद पीड़ित पुलिस अधीक्षक से मिलकर शपथपत्र दिया। मंगलवार को अपने दर्ज कराए बयान में पुलिस पर जबरन दबाव बनाकर दो लोगों को झूठा फंसाने की बात कही है। संवाद
-
यादराम ने कार्यालय में आकर शपथपत्र के मुताबिक बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाकर तहरीर पर जबरन हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उसी के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव सिंह, सीओ मीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें