फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो कोर्ट पर मुकाबले, एक अभ्यास के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 28 से 30 दिसंबर के बीच होने वाली प्रदेश स्तरीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिलहाल यहां फुटबॉल मैदान में ही हैंडबॉल का अभ्यास करने के लिए कोर्ट बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो अन्य कोर्ट बनाए जाएंगे। यहां मुकाबले होंगे। पहले से बने कोर्ट का उपयोग अभ्यास करने के लिए किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों ने स्टेडियम के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडल की टीमें आएंगी। बीते दिनों हुई महिला वार्षिक प्रतियोगिता में बदइंतजामों को लेकर जिला प्रशासन व खेल निदेशालय ने नाराजगी जताई थी। इस बार वह गलतियां न दोहराई जाएं इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम के अधिकारी व जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारी जुटे हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को गुरु गोविंद सिंह कॉलेज और मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर के क्वार्टरों में ठहराने की तैयारी है। ऑफिशियल्स के लिए एक गेस्ट हाउस को लेकर अधिकारी विचार कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ही स्थलों पर मुहर नहीं लगी है।
हैंडबॉल संघ के जिला सचिव फसील बेग ने बताया कि जो भी कमियां पहले रही थीं, उन्हें दूर किया जाएगा। चिकित्सा सुविधा को लेकर पत्र भी लिखा जाएगा। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें