फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 19 को, जिले में 997 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक हासिल करने वालों के लिए परिणाम सुधारने के लिए एक और मौका दिया गया है। इसके लिए इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 19 जुलाई को कराई जाएगी। यूपी बोर्ड के बरेली क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े बरेली व मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में 7234 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सबसे अधिक 1160 विद्यार्थी बदायूं में और सबसे कम 448 ने अमरोहा में पंजीकरण कराया है। बरेली जिले में 997 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 664 और इंटरमीडिएट के 333 परीक्षार्थी हैं। जीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक व इंटरमीडिएट की दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। बोर्ड सचिव ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थी मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलावार परीक्षार्थी
जिला हाईस्कूल इंटरमीडिएट कुल
मुरादाबाद 246 470 716
अमरोहा 290 158 448
बिजनौर 561 503 1064

रामपुर 367 237 604
संभल 502 210 712
बरेली 664 333 997
बदायूं 774 386 1160
शाहजहांपुर 437 433 870
पीलीभीत 301 362 663
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें