फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बन रहा सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
कोरंटाइन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डीएम और सीएमओ ने आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण, बेड के बीच उचित दूरी रखने के दिए निर्देश

बरेली। सुभाष नगर निवासी नोएडा से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अब स्वास्थ्य विभाग कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहता। संक्रमितों की संख्या बढ़े उससे पहले ही तीन सौ बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार होने लगा है। शुक्रवार को सीएमओ व अन्य अफसरों ने तैयारियों का जायजा लिया। बेड को करीब डेढ़ से दो मीटर की दूरी पर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, गुड़गांव आदि राज्यों और जिलों से लौटे करीब तीस हजार लोगों को जगह-जगह क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि इसमें से कई लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में अगर उनकी तबियत बिगड़ी तो उनको तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया करानी होगी। इस बाबत सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। सीएमओ ने तैयारियों का निरीक्षण कर बेड को उचित दूरी पर रखने, तैयारियां होने के बाद आइसोलेट करने के निर्देश दिए हैं।

128 सेल्फ सस्पेक्टेड मरीजों की काउंसलिंग

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बनाई गई हेल्प डेस्क और बुखार की ओपीडी में शुक्रवार को सुबह से ही सेल्फ सस्पेक्टेड कोरोना के मरीज पहुंचने लगे। भीड़ उमड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने लोगों को एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर खड़ा कराया। देर शाम तक तकरीबन 128 लोगों ने जांच कराई। स्टाफ के मुताबिक, दिल्ली, जयपुर, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, गुड़गांव समेत अन्य राज्यों और जिलों से आए हुए लोगों को होम क्वारंटीन का परामर्श दिया गया। साथ ही होम क्वारंटीन के आदेशों का 14 दिन तक पालन करने का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।

बुधवार को भेजे सातों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

बुधवार को स्क्रीनिंग के बाद कोरोना के सात संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसमें दो सैंपल सुभाषनगर के कोरोना संक्रमित युवक के साथियों के भी थे। शुक्रवार की सुबह आई रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी सात सैंपल निगेटिव मिले हैं। इनमें एक सैंपल सुभाषनगर के एक युवक का है जो संक्रमित युवक के नोएडा से लौटने के बाद उससे मिलने पहुंचा था। एक युवक को परिवार समेत आईवीआरआई गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया था। यह युवक भी सीजफायर कंपनी में काम करता था। उसकी भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

कोरोना संक्रमित परिवार की शुरू हुई काउंसलिंग

सुभाष नगर के कोरोना संक्रमित परिवार की शुक्रवार को काउंसलिंग की गई। पहले दिन उन्हें बीमारी की जानकारी दी गई साथ ही, सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी गई। काउंसलर खुशअदा ने कोरोना वार्ड में परिवार को एक साथ दिन में गेम खेलने, बेहतरीन यादों को एक दूसरे के साथ साझा करने का सुझाव दिया। बताया कि किसी भी हाल में वह 14 दिनों तक बाहर नहीं जा सकते हैं। ऐसे में योगाभ्यास भी उन्हें सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें