बरेली । एसआरएमएस खेल मैदान पर रविवार को कमिश्नर इलेवन और आईजी इलेवन के बीच मैत्री मैच खेला गया। कमिश्नर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसमें सीडीओ जगप्रवेश ने 10 चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 67 रन बनाए । जवाब में आईजी इलेवन 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी। इसमें नितिन ने सर्वाधिक 38, मुकेश ने 36, अनुराग ने 30 रन बनाए। कमिश्नर इलेवन 42 रन से विजयी रही। सीडीओ को मैन ऑफ द मैच, डॉ. हर्षित कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आईजी डॉ. राकेश कुमार ने एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी नार्थ मुकेश चंद्र मिश्रा को उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की। संवाद
एसएन वॉरियर को हराकर इलाइट इलेवन बना विजेता
बरेली। माही स्पोर्ट्स सीजन-2 का 20वां लीग मैच रविवार को कृष्णा पब्लिक स्कूल मैदान पर खेला गया। इसमें एसएन वॉरियर बनाम इलाइट इलेवन के मध्य मुकाबला खेला गया। एसएन वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। टीम के अभिषेक ने सर्वाधिक 41, दीपक ने 40 रन बनाए। जवाब में इलाइट इलेवन ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। इसमें टीम के विक्की ने सर्वाधिक 53, ऋषभ ने 48 रन बनाए। विक्की को शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद