बरेली। सीटेट के दौरान रविवार को दूसरे दिन भी ट्रेनें ठसाठस रहीं। दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद जंक्शन पर भीड़ बढ़ गई। इस दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों को परेशान किया। अब 22 दिसंबर को उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा के दौरान ट्रेनों और बसों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव रहेगा।
इन दिनों बरेली से गुजरने वालीं 18 ट्रेनें 28 फरवरी तक निरस्त चल रही हैं। सर्दी की छुट्टियों के मद्देनजर ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। जनवरी में अप-डाउन 14 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलने के आसार हैं।
कुंभ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। रविवार को 17 ट्रेनों ने तीन घंटे तक इंतजार कराया। संवाद