फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के मेंथा प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य कर छापा

विज्ञापन
income tax department - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बरेली/ शाहजहांपुर। वाणिज्य कर विभाग ने इन दिनों कागजों पर कारोबार करने वाली बोगस फर्मों का रडार पर ले रखा है। बरेली मंडल में प्रवर्तन टीम ने पिछले दिनों छापा कार्रवाई की थी। बरेली और शाहजहांपुर जिले में बोगस फर्में पकड़ में आने के बाद विभाग ने इनके अभिलेख चेक किए तो दो और फर्में फंस गई। बताया जाता है कि बोगस फर्में हर दिन करोड़ों रुपये का कारोबार करती हैं।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर आरके पांडे ने पिछले दिनों प्रवर्तन कार्रवाई कराई थी, इसमें बरेली देवचरा स्थित श्याम ट्रेडर्स, एमएस इंटरप्राइजेज और शाहजहांपुर जलालाबाद में हिंदुस्तान ट्रेडर्स बोगस कारोबार में पकड़ी गईं थीं। पांडे ने इनसे जब्त अभिलेखों की जांच कराई तो अन्य कई फर्मों के आपसी लेनदेन और कारोबारी रिश्ते उजागर हुए। उन्होंने प्रवर्तन फिर से जलालाबाद रवाना कर जांच कराई। वहां पर बाबा ट्रेडर्स और राजर्स ट्रेडर्स नामक कागजी व्यापार करने में फंस गई। छापा टीम ने मौके पर संदिग्ध कारोबार के अभिलेख अपने कब्जे में लिए हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अभी कई बड़ी फर्में इसमें फंसेंगी।
शनिवार दोपहर प्रवर्तन टीमों ने जलालाबाद नगर समेत कलान और मिर्जापुर स्थित मेंथा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 14 फर्मों की जांच पड़ताल की, जिनमें जलालाबाद की दो फर्म बोगस पाई गईं। अधिकारियों ने इन दोनों फर्मों के अभिलेख कब्जे में ले लिए। कुछ दिन पहले हुई जांच में भी नगर की एक फर्म बोगस मिल चुकी है। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा और अधिकांश कारोबारी दुकान का शटर गिराकर खिसक लिए। संयुक्त आयुक्त आरपी मौर्य के नेतृत्व में कई अधिकारियों की टीम शाम के समय जलालाबाद में बरेली रोड स्थित मेंथा मंडी पहुंची। इनमें से कुछ अधिकारी जांच पड़ताल को कलान रवाना कर दिए गए। अधिकारियों के पहुंचते ही व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर खिसकने शुरू हो गए, लेकिन टीम ने नगर की 11 और कलान में मेंथा की तीन फर्मों की गहनता से जांच पड़ताल की। अधिकारियों ने वहां खरीद फरोख्त संबंधी कागजातों के अलावा स्टॉक चेक किया। जांच के दौरान कलान और जलालाबाद में कुल 14 फर्मों की जांच की गई, जिनमें जलालाबाद की दो फर्म बोगस पाई गईं।
विज्ञापन

कुल 24 फर्मों की प्रवर्तन टीमों ने जांच की है। इनमें दो ट्रांसपोर्टर भी शामिल हैं। शाहजहांपुर जलालाबाद में दो बोगस फर्में मिली हैं। इनसे मिले कागजात खंगाले जाएंगे। विभाग गल्ला और मेंथा ऑयल का कागजों पर कारोबार करने वालों पर निगरानी कर रहा है। इसलिए जांच टीमें मंडल में कार्य करती रहेंगी।
विज्ञापन

- आरके पांडे, एडिशनल कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें