फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाणिज्य-विज्ञान आसान, गणित ने किया परेशान

Fri, 01 Mar 2024 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की विज्ञान और इंटरमीडिएट की गणित, वाणिज्य और जीव विज्ञान विषय की परीक्षाएं कराई गईं। हाईस्कूल के विज्ञान का प्रश्नपत्र आसान रहा। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का गणित का प्रश्नपत्र काफी उलझाऊ रहा। इस वजह से कई छात्रों का समय प्रबंधन भी गड़बड़ा गया। हालांकि, जीव विज्ञान और वाणिज्य विषय के प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों का रुझान सकारात्मक रहा। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को बेहतर बताया।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र काफी अच्छा रहा और समय से हल भी हो गया। जितना आता था, उतना हल किया है। - आफरीन
पेपर ठीक था। शुरुआत में समय प्रबंधन गड़बड़ाया, लेकिन बाद में समय से सभी प्रश्न हल हो गए। - गुंजन
कुछ प्रश्न कठिन थे। अमूमन सब अच्छा ही रहा। समय से पेपर हल हो गया, यह सबसे अहम रहा। - हिमांशु
-
सीबीएसई : आज योग की परीक्षा देंगे 12वीं के विद्यार्थी
सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की ओर से बृहस्पतिवार को 10 केंद्रों पर भूगोल विषय की परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 254 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराई गई। परीक्षार्थियों ने भी प्रश्नपत्र को बेहतर बताया। शुक्रवार को 12वीं की योग विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें