फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घने कोहरे में डंपर-ट्रक में टक्कर, दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
हादसे के बाद सिंधौली चौराहे पर लगा जाम। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। नेशनल हाईवे पर सिंधौली चौराहे के पास बुधवार सुबह घने कोहरे में ट्रक रेत से भरे डंपर से भिड़ गया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के वागबान निवासी ट्रक चालक जुबैर केबिन में फंस गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

रेत भरा डंपर और ट्रक सुबह के समय रामपुर की ओर से आ रहे थे। डंपर सिंधौली चौराहे पर मीरगंज कस्बे की ओर मुड़ा। कोहरे की वजह से ट्रक चालक को मुड़ रहा डंपर दूर से नजर नहीं आया। पास पहुंचने पर चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की मगर दूरी कम होने से कामयाबी नहीं मिली।
ट्रक डंपर से टकराने के बाद जुबैर केबिन में ही फंस गए। पुलिस और हाईवे इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को बाहर निकाला। इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जद्दोजहद के बीच पुलिस ने सुबह 8:20 बजे यातायात बहाल किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें