फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन लेने में अब कॉलेज लगा रहे अड़ंगा

Sun, 22 Oct 2017 01:38 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्यार्थियों की बिना मर्जी से हुए एडमिशन को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पिछले सप्ताह बड़ा निर्णय लेते हुए 900 छात्रों के प्रवेश निरस्त करते हुए उनको मनचाहे कॉलेज आवंटित किए थे। शायद कॉलेजों को यह फैसला रास नहीं आया और कई कॉलेज अपने यहां प्रवेश लेने में आनाकानी करने लगे। छात्रों की शिकायत पर विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों को नोटिस जारी किया कि जो एडमिशन को आएं, उसको प्रवेश दें दे। अब सोमवार को इन कॉलेजों से एडमिशन का ब्योरा लिया जाएगा। 
बरेली और मुरादाबाद के विभिन्न कॉलेजों में बगैर मर्जी से प्रवेश लेने की 900 शिकायतें आई थीं। इन छात्रों को प्रवेश दूसरे कॉलेज में चाहिए था पर कॉलेजों ने फर्जीवाड़ा करते हुए अपने यहां प्रवेश कर लिया। शिकायतें आने के बाद विवि की प्रवेश समिति ने चार अक्तूबर से इन कॉलेजों से सारे दस्तावेज मांगे थे पर किसी भी कॉलेज ने जवाब नहीं दिया। विवि ने सभी 900 प्रवेश निरस्त करते हुए छात्रों को मनचाहे कॉलेज आवंटित कर दिए थे। अब ये कॉलेज प्रवेश लेने में अड़ंगा लगाने लगे। इनमें खासतौर से राजकीय और अनुदानित कॉलेज शामिल हैं। छात्रों की शिकायत है कि सीट न होने की बात कही जा रही है, जबकि वहां सीटें हैं। कुछ प्राइवेट कॉलेजों से शिकायतें आईं थीं कि वे फीस ज्यादा मांग रहे हैं। शिकायत आने पर विवि प्रशासन ने इन कॉलेजों को फिर से नोटिस जारी किया है। अब सोमवार को इन कॉलेजों से एडमिशन की रिपोर्ट मांगी जाएगी ताकि असल स्थिति सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कॉलेज एडमिशन लेने में आनाकानी कर रहे हैं। कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि सीटों की उपलब्धता के अनुसार छात्रों को प्रवेश दे दें। सोमवार को सभी कॉलेजों से फीडबैक लिया जाएगा कि उनके यहां आवंटित छात्रों के प्रवेश हुए या नहीं। कॉलेज में सीट है तो वो एडमिशन करने से इंकार नहीं कर सकता।
- प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता, कोऑर्डिनेटर, एडमिशन कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें