फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़खानी, अपहरण करने की धमकी

Sat, 27 Sep 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़खानी करने के साथ ही आरोपी ने अपहरण की धमकी दी। मोबाइल नंबर लेने से इन्कार करने पर उसका बैग छीनने के साथ ही, बैग में रखे चार हजार रुपये निकाल लिए। छात्रा ने तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने इंस्पेक्टर राधेश्याम को बताया कि फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के खाता गांव निवासी आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर कई दिन से कॉलेज जाते वक्त उसका पीछा कर रहा है। आरोपी ने जबरन उसे अपना मोबाइल नंबर देने की कोशिश की। आरोपी अक्सर अश्लील इशारे करने के साथ ही छेड़खानी करता। बदनामी के डर से वह चुप रही।
शुक्रवार को वह कॉलेज में फीस जमा करने के लिए चार हजार रुपये बैग में रखकर ले जा रही थी। जैसे ही वह कॉलेज के रोड पर पहुंची आरोपी रास्ते में खड़ा मिला। उसने जबरन मोबाइल नंबर देने की कोशिश की। विरोध करने पर बैग छीन लिया।
विज्ञापन

कहा कि बात न करने पर वह जान से मार देगा। उसने अपहरण करने की भी धमकी दी। बैग में रखे फीस के चार हजार रुपये निकालने के बाद उसने बैग वहीं फेंक दिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें