नवाबगंज। तहसील नवाबगंज में तैनात एक संग्रह अमीन ने कस्बे में निजी आवास होने के साथ ही लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में सरकारी आवास आवंटित करा लिया है। इसमें वह कई सालों से परिवार के साथ रह रहे हैं। अब उन्हें सरकारी आवास खाली कराने के लिए नोटिस भेजा गया है।
सेवानिवृतकर्मी अमीर सरवर ने संग्रह अमीन पर सांठगांठ कर सरकारी आवास का आवंटन कराने का आरोप लगाया था। इस पर अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने पहले संग्रह अमीन से छह मार्च को स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर शुक्रवार को तहसीलदार ने नोटिस जारी किया है, जिसमें तीन दिन के अंदर सरकारी आवास को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद